The Life Sketch of the Spectacular International Spiritual Speaker & Singer - Vandna Shri

जेहर नृत्य

जेहर नृत्य

जेहर नृ्त्य भारतवर्ष में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ में मनाया जाता है वही ब्रज क्षेत्र में इस पर्व को जितनी श्रद्धा और भक्ति के साथ में मनाया जाता है उसके साथ ही साथ एक संस्कार भी यहां पर प्रकट होता है कि शिवरात्रि के दिन ब्रज में जो भी माँ उसी वर्ष भर के भीतर पुत्र की प्राप्ति करती है तो 1 वर्ष के अंदर पढ़ने वाली प्रथम शिवरात्रि को वह माता अपने पुत्र के होने की खुशी में और जो माँ अपने पुत्र का विवाह करती है वह मां भी अपने पुत्र के विवाह होने की खुशी में पढ़ने वाली प्रथम शिवरात्रि को नववधू को लेकर अपने सर पर कलश रखकर जेहर चढ़ाने के लिए भगवान शिव के शिवालय में जाती है अपने सिर पर 5 मटकी जिसमे गंगाजल, दूध, दही. शहद और साधारण जल जिसमें काले तिल रखकर के इस प्रकार प्रेम भक्ति का दीपक प्रज्वलित करते हुए भगवान शिव के मंदिर की ओर जाती है और मार्ग पर नृत्य के साथ - साथ गायन करती हुई संगीत पर वाद्य यंत्रों पर भगवान शिव के गीत और भगवान कृष्ण के गीत गाती हुई भगवान शंकर के शिवालय में जाकर के जेहर महादेव को अर्पण करती है पौराणिक नृत्य में इसे जेहर कहा जाता है, इसीलिए यह ब्रज का एक प्रसिद्ध नृत्य भी कहलाता है लेकिन इसके पीछे की छोटी कहानी तो भगवान शिव को शिवरात्रि पर जेहर अर्पण करना ही है !

for any query visit us on Rang Saarang
Call Us on +91-810-7777-123